जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है. रविवार शाम पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने टिल्लु भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान एवं गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार, गोलियां और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं.

घटना के संबंध में सोनारी थाना कांड संख्या-108/2025, दिनांक 23/08/2025, आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के मकान से 1400 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल, ग्यारह जिंदा गोली, ₹2,41,600 नगद, सोने का चैन, कई मोबाइल फोन और एक iPad जब्त किया गया. वहीं गौदान से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन और पिस्टल बनाने के औजार बरामद हुए.
बरामदगी से साफ है कि आरोपी हथियार बनाने का अवैध कारोबार चला रहे थे. पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है.
जप्त सामानों की सूची
हथियार बनाने की मशीनें व उपकरण
▪ लेथ मशीन (चालू हालत में).
▪ मिलिंग मशीन (चालू हालत में).
▪ ड्रिलिंग मशीन (चालू हालत में).
▪ ग्राइंडर मशीन (चालू हालत में).
▪ विद्युत मोटर.
▪ पिस्टल बनाने के विभिन्न औजार.
▪ अधनिर्मित पिस्टल के पार्ट्स.
नशीले पदार्थ
▪ 1400 ग्राम गांजा (चार पैकेट में).
▪ छोटे पाउच में 1.530 ग्राम पदार्थ.
▪ इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन.
हथियार और गोलियां
▪ देसी पिस्टल (7.65 mm बोर).
▪ ग्यारह जिंदा गोली (7.65 mm).
नकदी व कीमती सामान
▪ ₹2,41,600 नगद.
▪ सोने का चैन.
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
▪ iPad (Apple कंपनी).
▪ One Plus मोबाइल (स्काई ब्लू).
▪ Poco मोबाइल (ग्रे रंग).
▪ Samsung टच स्क्रीन मोबाइल (नेवी ब्लू).
पहचान पत्र
▪ समीर सरदार का आधार कार्ड (संख्या-949184692531).
▪ लखीन्द्र सरदार का आधार कार्ड (संख्या-264563339772).
▪ विशाल सरदार का वोटर कार्ड (संख्या-JVN8488918).
▪ विजय सरदार का पैन कार्ड (संख्या-NWFPS1426E).

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
