जमशेदपुर: बड़ी खबर साकची थाना क्षेत्र से है. जहां आम बागान के सना कॉम्प्लेक्स समीप स्थित होटल डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात दो युवक व दो युवतियों ने कमरा नंबर 504 और 506 किराए पर लिया था. युवको का नाम ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार है. दोनों राजेन्द्र नगर साकची के रहनेवाले हैं. जबकि युवतियों में ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो की दीपा दीप और आजाद बस्ती की रुखसार (मृत) थी. पूरी रात चारों ने अय्याशी की. पुलिस ने कमरों से शराब की बोतलों के साथ कई आपत्तिजनक समान बरामद किए हैं. उसके बाद सुबह कमरा नंबर 506 में पंखे से लटकती रुखसार का शव बरामद किया गया.

सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी साकची थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए तीनों के साथ होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है. साथ ही होटल के दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.
दीपा दीप ने बताया कि रुखसाना से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. उसने ही उसे यहां बुलाया था. जब वह यहां पहुंची तो सभी नशे में धुत्त थे फिर वह कमरा नम्बर 504 में चली गई. वहां क्या हुआ पूछने के सवाल पर वह बचती नजर आयी.
गिरफ्तार युवक
फिलहाल पुलिस ने ऋतुराज, पंकज, दीपा दीप, होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि साकची आम बगान इलाके के कई होटलों में नियम- कानूनों को ताक पर रखकर युवक- युवतियों को कमरे दिए जाते हैं. जहां खुलेआम देह व्यापार का धंधा चलता है. पुलिस सब जानकर भी अनजान बनी रहती है.
सुनील कुमार चौधरी (सिटी डीएसपी)

