जमशेदपुर: Paramveer Patro हिंद आईटीआई में सोमवार को फायर सेफ्टी का प्रैक्टिकल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ.

प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न तरीकों की जानकारी प्राप्त की. ट्रेनर बख्शी सर ने छात्रों को फायर सेफ्टी के महत्व पर विस्तार से समझाया और उपकरणों का प्रयोग कर प्रैक्टिकल अनुभव भी कराया.
इस मौके पर निदेशक डॉ. ताहिर हुसैन ने कहा कि छात्रों के लिए केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
