जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को स्थित हिल व्यू स्कूल में शनिवार को बच्चों द्वारा कला और क्राफ्ट की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. स्क्रैप सामग्री से बनाए गए ज्ञानवर्धक और कलात्मक मॉडल्स का प्रदर्शन कर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया.

प्रदर्शनी का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने फीता काटकर किया. उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन कर उनकी जमकर सराहना की. इस अवसर पर स्कूल के सचिव शाह आलम खान, सहायक सचिव रिजवान उल्ला खान, कोषाध्यक्ष अशरफ सिद्दीकी तथा प्राचार्या शुक्ला मजूमदार ने विधायक का स्वागत किया.

कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ समाजसेवी आमान, शाहिद प्रवेज, झामुमो नेता आमिर अली अंसारी, समीउल्लाह अंसारी, नेसार अंसारी, अल्तमश जॉनी और निसार समानी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सफल प्रयास साबित हुआ.

