जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह बाजार हाट की स्थिति दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है. बाजार परिसर में जगह-जगह फैले कचरे के अंबार ने न केवल दुकानदारों बल्कि खरीदारी करने आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. चारों ओर फैली दुर्गंध और गंदगी के बीच लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है.


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार का माहौल अस्वच्छ हो गया है. सुबह से शाम तक यहां ग्राहक आते हैं, लेकिन गंदगी की वजह से लोग यहां रुकना भी नहीं चाहते. इससे कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
महिलाओं और बुजुर्गों ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बाजार में लगातार जमा हो रहे कचरे से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया तो यह क्षेत्र महामारी की चपेट में आ सकता है.
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और परसुडीह बाजार हाट का वातावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित रह सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
