जमशेदपुर/ Paramveer Patro पोटका के हल्दीपोखर में जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से मोटी रकम लेकर रजिस्ट्री नहीं करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित विकास कुमार ने कोवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है आरोप है कि हल्दीपोखर निवासी जमीन रैयतदार सुधीर गोप ने हरीओम नगर स्थित 1200 स्क्वायर फीट जमीन दिखाकर उससे 1 लाख 20 हजार रुपये लिए. लेकिन पैसा लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई.

करीब तीन साल तक विकास कुमार को इधर- उधर दौड़ाया गया कई बार पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने “आज देंगे कल देंगे” कहकर टरकाया मगर न पैसा लौटाया और न ही जमीन रजिस्ट्री की. आखिरकार थक हारकर पीड़ित विकास कुमार ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
