जमशेदपुर: चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम करते हुए सिम्स हॉस्पिटल, मानगो की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ सह खरसावां की बहू डॉ. अरीफा खुर्शीद ने 4.5 किलोग्राम वज़न की स्वस्थ बच्ची का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराया. यह उपलब्धि चिकित्सकीय दृष्टिकोण से एक चमत्कार मानी जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यह दंपत्ति का पहला बच्चा था. आमतौर पर पहले बच्चे का वज़न अधिक होने पर सामान्य प्रसव होना लगभग असंभव माना जाता है. लेकिन डॉ. अरीफा खुर्शीद ने अपने अनुभव और धैर्य से यह असंभव को संभव कर दिखाया.
मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. परिवार और अस्पताल के कर्मियों में खुशी का माहौल है. डॉक्टर ने बताया कि उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक प्रसव सामान्य तरीके से ही कराए जाएं. सही देखभाल और चिकित्सीय अनुभव से यह संभव है.
इस सफलता को लेकर अस्पताल प्रशासन ने भी डॉ. अरीफा खुर्शीद को बधाई दी है. यह घटना न सिर्फ सिम्स हॉस्पिटल बल्कि पूरे जमशेदपुर के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.

