जमशेदपुर: बीस करोड़ से अधिक के जीएसटी बिल में फर्जीवाड़ा के आरोप में जीएसटी के स्पेशल इंटेलिजेंस सेल ने रांची के दो बैट्री कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्त में आए कारोबारियों का नाम लव अग्रवाल और गुलबहार मल्लिक बताया जा रहा है. इनपर बीस करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है.

विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ़ ज़ीएसटी इंटेलिजेन्स टीम ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया. जहां से जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह मामला दो सौ करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का है.

विज्ञापन
