जमशेदपुर: डालटेनगंज क्षेत्र के मेदनी नगर निवासी व्यापारी प्रमोद अग्रवाल को जीएसटी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 200 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का आरोप है. जांच के दौरान प्रमोद अग्रवाल द्वारा ढाई करोड़ रुपये की पैनल्टी भी अदा की गई है.

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने उसके पास से कंप्यूटर हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, कई रजिस्टर्ड बिल बुक और कच्चे चालान- पेपर समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं. शुक्रवार को जीएसटी विभाग की टीम आरोपी को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
जीएसटी अधिकारियों ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि प्रमोद अग्रवाल से जुड़े सभी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच जारी है. इस मामले को इलाके में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग से जुड़ा माना जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
