जमशेदपुर/ Afroz Mallik गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड संख्या चार, पटेल नगर स्थित नंदू सिंह गली दुर्गा मंदिर के पास के रहने वाले 35 वर्षीय सुधीर दुबे दो दिनों से लापता हैं. परिजनों के अनुसार सुधीर दुबे घर से रोज की तरह काम पर निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटे हैं.

काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अचानक लापता हो जाने से परिवारजन बेहद चिंतित और परेशान हैं. परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और युवक की तलाश की जा रही है.
परिवार की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को सुधीर दुबे (उम्र 35 वर्ष) के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत इस मोबाइल नंबर 9476847384 पर संपर्क करें. परिजनों ने कहा है कि यदि किसी को युवक के संबंध में जानकारी मिलती है तो सूचित करें, ताकि वह सकुशल घर लौट सकें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
