जमशेदपुर: गोविंदपुर में मां मंगला स्वयं सहायता समूह महिला समिति के खिलाफ उपभोक्ताओं ने बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि समिति द्वारा कई दिनों से निर्धारित सरकारी राशन उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इससे आक्रोशित उपभोक्ता सुबह बड़ी संख्या में समिति कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समिति बार- बार टालमटोल कर रही है और सही समय पर राशन वितरण नहीं हो रहा है. कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें महीनों से अनाज का हिस्सा नहीं मिला है, जबकि सरकार की ओर से नियमित आपूर्ति की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने समिति की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समिति उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध नहीं कराती है, तो उसे निलंबित कर किसी अन्य व्यवस्था के तहत राशन वितरण किया जाए. इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्ग उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
