जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली बस्ती के समीप मंगलवार को अचानक सनसनी फैल गई जब एक युवती टाटा स्टील के 133000 वोल्ट के हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई. युवती लगभग 40 फीट ऊपर तक पहुंच गई थी जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची. गनीमत रही कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टाटा प्रबंधन की मदद से हाई टेंशन लाइन का कनेक्शन कटवा दिया. फिलहाल युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
