जमशेदपुर/ Prerna Ojha आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, दिव्यांगजन हेतु रैंप, पेयजल, बिजली, साफ- सफाई और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की.

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन, महिलाएं और वृद्ध मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं. उन्होंने बूथ संख्या 95 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालिडीह, बूथ संख्या 96 अपग्रेडेड विद्यालय भुमरू और बूथ संख्या 97 अपग्रेडेड विद्यालय झांटीझरना का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए हर मतदान केन्द्र पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और मतदाताओं के लिए सुरक्षित व सुगम वातावरण बनाया जाए. निरीक्षण के दौरान एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
