जमशेदपुर/ Prerna Ojha घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत घुटिया सबर बस्ती में 23 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से आधार कार्ड नहीं बनने का मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर सोमवार को बस्ती में विशेष कैम्प लगाया गया.


कैम्प के दौरान बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन जमा किए गए. साथ ही आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की कार्रवाई भी की गई. इस मौके पर 5 नया आधार कार्ड बनाने का आवेदन मिला जबकि 14 आधार कार्ड अपडेट किए गए.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जो लोग किसी कारणवश आज कैम्प में आवेदन नहीं दे पाए हैं, उनका आवेदन 2 सितंबर को भी लिया जाएगा. जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि किसी भी परिवार को इस सुविधा से वंचित नहीं रखा जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
