जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन समिति, प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

उन्होंने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग- अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ- सफाई और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की. उपायुक्त ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पूजा संपन्न कराई जाए. साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दुर्गा पूजा उत्सव को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.
स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती और प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहार के दौरान लगातार राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यूनिका शर्मा समेत पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
