जमशेदपुर (Charanjeet Singh) शहर की सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ एवं मॉर्निंग वॉकर्ज़ ग्रूप बागुनहातु द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सेवा की गई. इसमें जरूरतमंदों के बीच जा कर खाद्य सामग्री का वितरण किया, साथ ही पीड़ित लोगों को दवा व अन्य जरूरी वस्तुएं लाने में सहयोग भी किया.
इस दौरान नामता बस्ती, नीम भट्टा, तिलक नगर, सूखा तालाब, बिहारी बस्ती, लेदा भट्टा आदि स्थानों पर सेवा कार्य किया गया. लोगों द्वारा संघ व मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के इस पुनीत प्रयास को काफी सराहा जा रहा है. इस सेवा को सफल बनाने में मुख्य रूप से एसबी राणा, कमल नामता, सुरेंद्र मास्टर, चंदन मिश्रा, मधुसूदन, गौतम शर्मा, लालटू दा, कुना लाल, शंकर राव, रामदयाल बबन मुजूमदार, अर्जुन राव श्रीपति महतो, प्रभात कुमार सिंह, केपी पाल, सुदीप ज्योति आदि की भूमिका रही.
विज्ञापन


