जमशेदपुर (Afroj Mallick) जमशेदपुर: साकची मोहम्मडन लाइन नंबर 1 (मकान नंबर 1108) के निवासी रेयान खान, पिता मुन्ना खान ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित मसल मेनिया कैपिटल्स प्रतियोगिता में अपनी फिटनेस प्रतिभा का परचम लहराते हुए टीनएज मेन्स फिजिक कैटेगरी में तीसरा स्थान सुरक्षित किया है,यह प्रतियोगिता 6 दिसंबर 2025 को दिल्ली के लोधी रोड स्थित एंड्रा एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी.

जहां देशभर से युवा बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया,इस प्रतियोगिता में प्योर इंडिया के कई प्रतिभागी भी शामिल हुए,जिनके बीच रेयान ने अपने बेहतर प्रदर्शन से खास पहचान बनाई,रेयान खान ने इस उपलब्धि के साथ जमशेदपुर और पूरे झारखंड का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया. क्योंकि वे शहर से ऐसे पहले एथलीट बने जिन्होंने मसल मेनिया जैसे विश्वस्तरीय मंच पर टॉप 3 में जगह बनाई है,
उनके प्रदर्शन से जजों और दर्शकों दोनों ने प्रभावित होकर उन्हें सम्मानित किया,मसल मेनिया कैपिटल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रेयान का नेशनल लेवल के लिए भी चयन हो गया है.
अब वह देशभर के अन्य शीर्ष एथलीटों के साथ मंच साझा करेंगे,जिसके लिए उनकी तैयारी जोरों पर है,रेयान खान जमशेदपुर के गुरु जिम में नियमित रूप से कठोर ट्रेनिंग करते हैं,मेहनत,अनुशासन और फिटनेस के प्रति लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है,उनके ट्रेनर्स और जिम के अन्य सदस्यों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है,रेयान की उपलब्धि की खबर जैसे ही उनके मोहल्ले में पहुंची,परिवार,मित्रों और स्थानीय लोगों ने गर्व महसूस करते हुए उन्हें बधाई दी, पिता मुन्ना खान ने कहा कि रेयान की मेहनत और संघर्ष ने आज पूरे जमशेदपुर का नाम ऊंचा किया है।

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
