जमशेदपुर/ Afroz Mallik जमशेदपुर पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर को मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी जिला बदर अपराधकर्मी उमेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के घर पर हुई फायरिंग मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक नामजद आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल भी बरामद किया है. इस संबंध में मंगलवार को एसएसपी पियूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके विरुद्ध एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. इन मामलों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं.
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर, ओलीडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर, पुअनि रविन्द्र पांडेय, पुअनि विजय कुमार, सअनि बीरबल उरांव और ओलीडीह ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
