जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में गुरुवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां युवक का इलाज चल रहा है. युवक की पहचान चक्रधरपुर सिनेमा मैदान निवासी समरेश सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव का विधायक प्रतिनिधि है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
