जमशेदपुर: महिलाओं द्वारा संचालित कोलकाता की प्रसिद्ध संस्था “एनिग्मा” की चार दिवसीय प्री- पूजा प्रदर्शनी की शुरुआत साकची बंगाल क्लब के पहले तल्ले पर हुई.

यह प्रदर्शनी शनिवार 26 जुलाई से मंगलवार 29 जुलाई तक सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी. इसका उद्घाटन समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया. उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संस्था के प्रयासों की सराहना की. संस्था की प्रमुख एलिट्रा सिन्हा मुखर्जी ने बताया कि यह 14वीं बार है जब जमशेदपुर में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. प्रदर्शनी में कोलकाता और जमशेदपुर के बेहतरीन कारीगरों द्वारा तैयार महिला परिधान, साड़ी, कुर्ती, आभूषण, पुरुषों के कलेक्शन सहित कई आकर्षक उत्पादों की बिक्री हो रही है. प्रदर्शनी में कुल 30 स्टॉल लगाए गए हैं. एस्ट्रोलॉजी और न्यूमेरोलॉजी के विशेषज्ञ भी उपस्थित हैं. आगंतुकों को विशेष छूट भी दी जा रही है. इस अवसर पर बंगाल क्लब के सदस्य और शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

