जमशेदपुर/ Afroz Mallik अक्षेस द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार शहरभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. मुख्य सड़कों के किनारों पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ शनिवार को भी सख्त करवाई की गई. विभाग की टीम ने साकची कालीमाटी रोड के दोनों छोर पर अभियान चलाते हुए सड़क पर अतिक्रमित कर दुकान लगाने वालों को हटाया और कई लोगों से फाइन भी वसूला.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी सड़क किनारे कब्जा करेगा या दुकानों का विस्तार करेगा, उसके खिलाफ कड़ी करवाई होगी. विभाग ने यह भी कहा कि यह अभियान निरंतर पूरे शहर में जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
