जमशेदपुर: सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन शनिवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे. जहां उन्होंने दिवंगत शिक्षा मंत्री के चित्र पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दु:ख के इस घड़ी में पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता दिवंगत शिक्षा मंत्री के परिवार के साथ खड़ा है उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के असामयिक निधन से पार्टी और राज्य को बड़ी क्षति हुई है. उनकी भरपाई संभव नहीं है हमने एक आंदोलनकारी नेता को खो दिया है.
वहीं कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन ने बताया कि हमने एक जीवट साथी खो दिया है. दिवंगत शिक्षा मंत्री के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे हैं. राजनीतिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि पारिवारिक रूप से भी काफी घनिष्ठता रही. उनका इस तरह से चले जाना राज्य के लिए बड़ा नुकसान है. मेरे लिए यह एक व्यक्तिगत नुकसान है. इस अवसर पर दिवंगत शिक्षा मंत्री के परिवार के सदस्य मौजूद रहे.

