जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार प्रदर्शन कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2- 0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया.

वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले की ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया. टीम ने कोडरमा को 2-0 से पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया.
जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. उपायुक्त ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
