जमशेदपुर/ Afroz Mallik सुन्दरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर पुरोहित कृपा शंकर शुक्ल के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति जमशेदपुर के महासचिव आशुतोष सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, समाजसेवी शंकर रेड्डी और पुरिहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के मौजूद रहे.

समिति की ओर से बताया गया कि इस बार पूजा पंडाल को इंडिया गेट का रूप दिया जा रहा है जो भव्य और आकर्षक होगा. पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों पर होगी. महासचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि इस पंडाल में अधिकतर महिलाएं पूजा में शामिल होती हैं, इसलिए सुरक्षा और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
करीगर दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं जो दिन-रात मेहनत कर पंडाल को आकार देंगे. पूजा पंडाल में दस दिनों तक मां भगवती की पूजा होगी और महाआरती का आयोजन प्रतिदिन शाम सात बजे किया जाएगा. वहीं महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी के दिन विशेष महाप्रसाद और तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से होगा.
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण की तैयारी की गई है. लाखों की लागत से बन रहा यह पंडाल भक्ति के साथ देशभक्ति, कला और रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण पेश करेगा. भूमिपूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक संतन ओझा, बबलू कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव पप्पु कुमार वर्मा अनमोल, कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
