जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने अपने बॉडीगार्ड छीने जाने के मामले को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि यदि मुझे कोई नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय प्रशासन की होगी.

पूर्व मंत्री दुलाल ने पत्र में यह भी कहा कि जिसको बॉडीगार्ड मिलना चाहिए, उसे नहीं दिया जा रहा है, जबकि चाटुकार लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है. उन्होंने बताया कि वे पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों में यात्रा करते हैं और अन्य राज्यों में भी जाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज करना गंभीर चिंता का विषय है. दुलाल भुईयां ने कहा कि पिछले छह महीनों से उनके पास कोई बॉडीगार्ड नहीं है. कई बार प्रशासन और सरकार को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने पत्र लिखकर सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए कदम उठाने की मांग की है

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
