जमशेदपुर: सागर तिवारी और डॉ अभिषेक के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. डॉ अभिषेक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सागर तिवारी को नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि उनके फेसबुक पोस्ट के कारण अस्पताल को मात्र 9 दिनों में 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. नोटिस में डॉ अभिषेक ने सागर तिवारी से तत्काल क्षतिपूर्ति की मांग की है.

वहीं, सागर तिवारी ने इस नोटिस को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल पूरी तरह बंद नहीं हुआ है. संभव है कि 50 प्रतिशत मरीज नहीं गए होंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अस्पताल की 9 दिनों की कमाई 1 करोड़ 80 लाख रुपये है. पहले डॉ अभिषेक को अपनी वास्तविक आय का ब्योरा देना चाहिए.
सागर तिवारी ने आगे कहा कि यदि डॉ अभिषेक खुद को सेवा भाव से काम करने वाला बताते हैं तो फिर इतनी बड़ी कमाई की बात कैसे आ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि डॉ अभिषेक पहले यह साबित करें कि उनके फेसबुक पोस्ट से ही अस्पताल को नुकसान हुआ है. बिना सबूत केवल पैसे के बल पर हर वक्त जीत संभव नहीं है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
