जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार आम नागरिकों की भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल कार्यालय में “जनसुनवाई” आयोजित की जाती है. इस दौरान संबंधित अंचल अधिकारी आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और यथाशीघ्र उनका निष्पादन सुनिश्चित करते हैं.

शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न अंचलों से कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 41 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर दिया गया जबकि 5 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. अब तक संचालित जनसुनवाई कार्यक्रमों में कुल 2593 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2333 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष 249 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है.
जिला प्रशासन ने कहा कि “जनसुनवाई” कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
