जमशेदपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई दीं. इस अवसर पर उपायुक्त ने अर्नव मिश्रा को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई दी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संवेदनशीलता व पारदर्शिता के साथ निभाने का मार्गदर्शन दिया.

उपायुक्त ने विशेष रूप से जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून- व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण और अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज होने और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रशासनिक हलकों में भी उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएं देखी जा रही हैं.

