जमशेदपुर/ Afroj Mallick कोलकाता से अजमेर शरीफ़ की ओर साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालु शेख अब्दुल शमशाद अली शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. यात्रा के क्रम में वे बिष्टुपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम शाह उर्फ चुना सह बाबा दरगाह शरीफ़ पहुंचे. यहां उन्होंने दरगाह में नियम फ़ातिहा अदा किया और अजमेर शरीफ़ की यात्रा के लिए दुआ की.

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु रविवार की सुबह जमशेदपुर से साइकिल द्वारा मुंबई के रास्ते अजमेर शरीफ़ दरगाह की ओर रवाना होंगे. स्थानीय लोगों ने उनके इस हौसले की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की यात्रा आस्था, विश्वास और समाज को अमन, भाईचारा तथा इंसानियत का संदेश देती है.
श्रद्धालु का कहना है कि अजमेर शरीफ़ की इस यात्रा का उद्देश्य हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर पेश करना और मुल्क व कौम की भलाई के लिए दुआ करना है. उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को कोलकाता से साइकिल यात्रा शुरू कर अब जमशेदपुर पहुंचे हैं और इसके बाद अजमेर शरीफ़ की ओर प्रस्थान करेंगे.
बाईट
शेख अब्दुल शमशाद अली (तीर्थंयात्री)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
