जमशेदपुर: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को निर्वाचन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतनीकरण कार्यक्रम, प्री-रिवीजन गतिविधियों और मतदान केंद्रों के जियो- फेंसिंग कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.


उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची अद्यतन हेतु प्राप्त प्रपत्रों का त्वरित और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शुक्रवार को निष्पादित फॉर्म-6 और 8 से संबंधित EPIC PDF तैयार कर समयबद्ध रूप से संबंधित एजेंसी को प्रेषित किया जाए. बैठक में जियो फेंसिंग कार्य की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 18 जून 2025 को जिला स्तर पर बीएलओ पर्यवेक्षक, अमीन और आवास समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है. अब ये प्रशिक्षित कर्मी प्रखंड/ नगर निकाय स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दे रहे हैं. सभी ईआरओ/ एईआरओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने पर्यवेक्षण में त्रुटिरहित कार्य कराएं और मतदान केंद्रों के नक्शों और टर्निंग पॉइंट्स के को- ऑर्डिनेट्स की जांच 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी राहुल आनंद, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं.

