जमशेदपुर: उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शनिवार को गोलमुरी- सह- जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत एडलबेड़ा ग्राम का भ्रमण कर अबुआ आवास योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत किए जा रहे आम बागवानी तथा मिश्रित बागवानी कार्यों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण कार्य के संबंध में पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को समयबद्ध ढंग से आवास निर्माण हेतु सहयोग एवं निगरानी के निर्देश दिए गए.
बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए निर्देश
उप विकास आयुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत बागवानी कार्यों को आजीविका संवर्धन का सशक्त माध्यम बताते हुए उसकी सतत निगरानी एवं देखरेख के निर्देश दिए.
Geo-tagging के लिए निर्देश
उप विकास आयुक्त ने अबुआ आवास योजना में Geo-tag नहीं करने वाले 30 पंचायतों को सोमवार तक Geo-tagging कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, अन्यथा संबंधित पंचायतों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता
उप विकास आयुक्त ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


