जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़ी समस्याओं को रखा और ज्ञापन भी सौंपे. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

नागरिकों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा और धमकी, वृद्धा पेंशन भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, नाली निर्माण, बिल्डर की शिकायतें, अतिक्रमण, विद्यालय फीस माफी और नामांकन, पीएमईजीपी ऋण में धोखाधड़ी, न्यायालय आदेशों के अनुपालन, कॉलेज में नामांकन, फिल्म शूटिंग की अनुमति, मइयां सम्मान योजना, बकाया मजदूरी भुगतान, भूमि अधिग्रहण, घरेलू विवाद, चौकीदार भर्ती, दुकान आवंटन, आधार कार्ड सुधार और जलापूर्ति जैसी समस्याओं को सामने रखा.
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का सीधा और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत दी जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
