जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवेदन और ज्ञापन सौंपे.

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया.
जनता द्वारा रखे गए मुख्य मुद्दों में भूमि विवाद, आर्म्स लाइसेंस, कचरा निस्तारण, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण, स्कूल फीस माफी, लंबित वेतन भुगतान, अवैध कब्जा, भूमि अधिग्रहण, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में पंजीकरण, आपदा राहत लाभ, जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में देरी, चौकीदार भर्ती, विद्युत समस्या, सीमांकन विवाद, आवासीय सोसाइटी पार्किंग विवाद, वृद्धा पेंशन भुगतान और मूर्ति स्थानांतरण की अनुमति शामिल थी.
उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से बचाते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
