जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना क्षेत्र में बीते 10 नवंबर को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में दस लाख रूपये और मोबाईल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ़ नेपु शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से लूट के 1.23 लाख रुपए नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल बरामद किया है.

मंगलवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि लूट कांड का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था जो इसी कंपनी में काम करता था. उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी.
अजीत के साथ उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है दो अन्य की तलाश जारी है. वैसे उन्होंने 10.25 लाख लूट की घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि करीब-करीब साढे चार लाख रुपए के आसपास लूट हुई थी. जिसमें 1.23 लाख रुपए की रिकवरी कर ली गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
