जमशेदपुर: झारखंड राज्य सहकारिता बैंक के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बैंक की चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह ने विधिवत किया. इस अवसर पर उन्होंने माता दुर्गा की आराधना को मातृशक्ति की जागृति और समाज के विकास का प्रतीक बताया.

अपने उद्बोधन में विभा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति ही समाज और देश को समृद्धि तथा विकास की ओर अग्रसर कर सकती है. उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य सहकारिता बैंक किसानों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है. बैंक की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय सेवाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाया है और महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है.
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सहकारिता बैंक के निरंतर विकास से समाज की आर्थिक धारा और भी मजबूत होगी तथा यह संस्था राज्य के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी.
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सेवा निवृत्त संयुक्त निबंधक जयदेव प्रसाद सिंह, समाजसेवी एवं राजद नेत्री श्रीमती शारदा देवी, सुरेश धारी, सुबोध शरण, उमेश चंद सिंह, अजय सिकदर, कृष्ण नायर, शाखा प्रबंधक अमित प्रसाद, संजय कुमार दास, राजीव रंजन, संतोष साहू, के. रमेश राव, रजनी सिंह, उत्तम सिंह, अनमोल संडील, श्याम बास्के, राहुल रजक, सुनील कुमार राम, नंद कुमार, सुनीता कुमारी, राममिलन राय, विनय कुमार नारायण, जितेंद्र पांडे, आकांक्षा देवी, लक्ष्मण मुखी, केशव नारायण सहाय, सतीश बैठा, सुबिमल मैथी, मो. तारिक अनवर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
