जमशेदपुर: शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. जहां शनिवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकीज कॉलोनी के पास एक पुलिस लिखे तेज रफ्तार कार ने तीन साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. यह दर्दनाक घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.


जानकारी के अनुसार कार की चपेट में आने के बाद बच्चे के ऊपर से कार का आगे और पीछे दोनों पहिया गुजर गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए. घायल बच्चे की पहचान तीन वर्षीय आयुष के रूप में हुई है. उसे गंभीर हालत में जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है.
देखिए video

