जमशेदपुर/ Afroz Mallik आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में एक महिला ने शुक्रवार को खुद को आग लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी प्रभात कुमार सिंह और जीतू सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में महिला का उपचार जारी है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के बयान और प्राथमिक जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
