जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” के तहत विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो लोगों की शिकायतें सुनेंगे और सम्बंधित आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करेंगे. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है.
शिविर के आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांधी मैदान में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है.

विज्ञापन
