जमशेदपुर: बंद पड़ी केबल कंपनी को फिर से चालू कराने की मांग को लेकर जारी बहस के बीच केबल कर्मचारी के पुत्र सागर तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि “केबल बचाओ समिति का असली नाम क्वार्टर बचाओ समिति है,” और यह समूह कंपनी को बंद ही रखना चाहता है, ताकि कंपनी के क्वार्टर पर स्थायी कब्ज़ा जमाया जा सके.

सागर तिवारी के अनुसार, समिति से जुड़े कुछ लोग निजी लाभ के लिए माहौल को भटका रहे हैं. उन्होंने कहा कि लाल बाबा फाउंड्री की तरह यहां भी क्वार्टर पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है. “कंपनी के कई ऐसे लोग, जिनके परिवार का रिटायरमेंट कंपनी बंद होने से बहुत पहले हो गया था और जिनका कोई बकाया भी नहीं है, वे भी वर्षों से क्वार्टर पर कब्ज़ा किए बैठे हैं. कंपनी दोबारा खुले, इससे उनकी ‘बर्बादी’ दिख रही है. इसलिए हम चाहते हैं कि जिनका कोई बकाया नहीं है, उन्हें तुरंत हटाया जाए ताकि माहौल खराब न हो,” उन्होंने कहा.
सागर तिवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे केबल कंपनी के दोबारा खुलने के पक्ष में हैं, ताकि जमशेदपुर के युवाओं को रोजगार मिल सके और उन्हें बाहर न जाना पड़े. उन्होंने स्थानीय विधायक, सांसद और उपायुक्त से अपील की कि वे वेदांता कंपनी के साथ बैठकर समाधान निकालें और जल्द से जल्द केबल को चालू करवाएं.
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा. “लेकिन केबल और जमशेदपुर को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा,” सागर तिवारी ने चेतावनी दी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
