जमशेदपुर/ Afroz Mallik अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष गंगवार का गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

मंडल ने बताया कि संस्था में नारी शक्ति को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की. उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी सुविधाओं को तेज गति से लागू करने का अनुरोध किया.
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, गौतम आखुली समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

