जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के मार्चा गोड़ा के पास बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब दो बसें आमने- सामने ओवरटेक की जिद में भिड़ गईं. दोनों बसों में करीब दो सौ मजदूर सवार थे. हादसा इतना भयावह था कि कुछ सेकंड के लिए लोगों की सांसें थम गईं. हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और दर्जनों मजदूरों की जान बच गई.

जानकारी के अनुसार, नैन मणि बस ने कालिकापुर से जमशेदपुर जा रही मजदूरों से भरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान दोनों बसें रगड़ते हुए आगे बढ़ीं और कालिकापुर की बस अनबैलेंस हो गई. गनीमत रही कि ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया. मजदूरों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो आज उनकी लाशें सड़क पर बिखरी होतीं.
हादसे के बाद नैन मणि बस ड्राइवर ने खुद ही सुंदरनगर थाना गेट के पास सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगा. सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा- बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने दोनों बस ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है और बसों को जब्त कर लिया गया है.
घटना के बाद मजदूरों में डर और आक्रोश देखा गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सवाल यह है कि आखिर कब तक ओवरटेक की इस खतरनाक होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में डाली जाती रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
