जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में अरविंद कुमार शर्मा उर्फ कैडी, हनी स्यांसी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद सब्बीर हुसैन और मोहम्मद तौफिक आलम शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कुल 119 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक सफेद कार, बैंक दस्तावेज और कई मोबाइल बरामद किए हैं.

बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 9 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि संत रोबर्ट स्कूल के पीछे मैदान में एक सफेद कार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल बनाया गया. टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 119 पुड़िया ब्राउन शुगर, हुंडई कंपनी की सफेद कार, 12 चेकबुक, तीन पासबुक, एक क्रेडिट कार्ड, नौ क्यूआर कोड और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं. इनके बैंक खातों से लाखों रुपये का भुगतान किया गया है. इस मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या-121/25, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एएसआई हीरालाल चुबीड, अरुण कुमार, गौतम कुमार वर्मा, विरेंद्र कुमार सिंह और थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
