जमशेदपुर: आगामी चुनाव तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम गौतम कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. यह बैठक 48- जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलए की नियुक्ति के लिए बुलाई गई थी.

बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी मौजूद रहे. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त दलों से कहा कि वे जल्द से जल्द अपने बीएलए की नियुक्ति कर उनकी सूची दें. इससे चुनाव की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सकेगी. बैठक में जिओ- फेंसिंग नक्शे की जानकारी दी गई. साथ ही SIR 2026 (Special Intensive Revision) से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई. बताया गया कि बीएलओ का प्रशिक्षण काम चल रहा है. इसके अलावा, कंपनी द्वारा खाली कराए गए या टूटे हुए क्वार्टरों में रहने वाले मतदाताओं की जानकारी भी प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई.

