जमशेदपुर: भाजपा के आठ मंडलों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का जोरदार घेराव प्रदर्शन किया. कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के निर्देशानुसार और भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सुबोध झा के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

परसुडीह चार खंबा चौक से हजारों कार्यकर्ता नारे लगाते हुए निकले और सूर्या हांसदा हत्याकांड की सीबीआई जांच तथा रिम्स टू के लिए आदिवासियों की जमीन के अधिग्रहण को रोकने की मांग की.
सुबोध झा ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर और नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है. उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की और बताया कि भाजपा के आठ मंडलों के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा.
सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि सूर्या हांसदा की हत्या और नगड़ी की जमीन का मामला गंभीर है और भाजपा किसी भी कीमत पर गलत अधिग्रहण नहीं होने देगी. कार्यक्रम के सह संयोजक एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह ने भी अपने विचार रखे.
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज साह सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, उपाध्यक्ष विमलेश, नीरज सिंह, भारती देवी, रीना सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी, मनोज सिंह, धीरज सिंह, बम दुबे, अभय चौबे, राजेश सिंह, सुमित शर्मा, ईश्वर सोरेन, राम सिंह मुंडा, विना नाथ सिरका और कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही.
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
