जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी.

बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि घाघीडीह के पांच पंचायत क्षेत्रों में नाली, सड़क और कानून- व्यवस्था जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं. बावजूद इसके न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही प्रशासनिक अधिकारी इन समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रही है, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हो रही है.
धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जगाना है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बीजेपी सड़क पर उतरकर और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
