जमशेदपुर: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के बाद गुरुवार को दिनदहाड़े बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया.

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे. तभी गुरुद्वारा के पास पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया और बैग छीन लिया. जाते- जाते अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी लूट की वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
