जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिरसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पीएम आवास के निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान बिपद तरन पात्रा के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतक के भाई प्रवीण मोहंती ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है. उनका आरोप है कि किसी ने बिपद के सिर को पत्थर से कूचकर वारदात को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. जांच में यह भी सामने आया कि मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था और जमशेदपुर में अपने माता- पिता और भाई के साथ रहता था.
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से प्रमाण जुटाने में लगी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

