जमशेदपुर: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा जिम से लौट रहे थे कि तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. मृतक विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु थे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी हमलावरों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
