जमशेदपुर: जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लिया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई. जांच में पाया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा की 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलने योग्य नहीं थे.

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद तुरंत ही खराब साइकिलों को बदलकर नए साइकिल उपलब्ध करा दिए गए. साथ ही संबंधित संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो और खराब साइकिल को तत्काल स्टॉक से हटाया जाए. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण साइकिल वितरण सुनिश्चित करना संबंधित संवेदक एवं विभागीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने चेतावनी दी कि आगे इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
