जमशेदपुर/ Afroz Mallik कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि कदमा थाना अंतर्गत उलियान टीओपी मैदान में भानु मांझी गिरोह का एक सदस्य पिस्टल और गोली के साथ घूम रहा है तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उलियान टीओपी मैदान में छापामारी की और मौके से एक युवक को देशी लोडेड सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय मनीष सिंह के रूप में हुई है. उसके पास से एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
एसएसपी पियूष पांडे ने बताया कि मनीष सिंह भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और जमशेदपुर में गिरोह सरगना भानु मांझी के साथ मिलकर हथियार के बल पर लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है. उन्होंने बताया कि भानु मांझी पर जमशेदपुर जिले के कई थानों में गंभीर मामलों के तहत कई कांड दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस पूरे गिरोह पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
